Home उत्तराखंड चंद्रयान-3,आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम,...

चंद्रयान-3,आज शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा लैंडर विक्रम, छात्र देखेंगे सीधा प्रसारण

37

सभी छात्र-छात्राओं एवं जनमानस तक इस अभूतपूर्व कार्य को पहुंचाने के लिए इसरो ने वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर लाइव प्रसारण की घोषणा की है। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से सभी सीईओ को निर्देश जारी किया गया कि इसके लिए स्कूलों में लाइव प्रसारण की व्यवस्था कर ली जाए।
देश के सबसे महत्वाकांक्षी मून मिशन के सपनों को साकार करने से चंद्रयान-3 चांद से बस कुछ ही दूरी पर है। यान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम बुधवार को को शाम 6.04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा।