उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लोगों से बागेश्वर उपचुनाव में योगदान देने का किया अनुरोध
देहरादून। आज बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए कहा- “सरयू एवं गोमती नदी के संगम पर स्थित बाबा बागनाथ की पवित्र धरती को नमन करते हुए बागेश्वर विधानसभा की देवतुल्य जनता से विनम्र निवेदन करता हूं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का सदुपयोग कर बागेश्वर की विकासयात्रा को अविराम जारी रखने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।”
बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। चुनाव मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल, समाजवादी पार्टी और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।
अनुसूचित जाति आरक्षित बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच सिमटा नजर आ रहा है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,17,973 मतदाता है। मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी।
11 बजे तक 22.94 प्रतिशत हुआ मतदान
: बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक 22.94 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर नजर है कांग्रेस की नजर
बागेश्वर। कांग्रेस इस उपचुनाव को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व तैयारी के रूप में ले रही है। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा संसदीय सीट के अंतर्गत है। अल्मोड़ा संसदीय सीट भी आरक्षित है। बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम अगर कांग्रेस के पक्ष में रहते हैं तो पार्टी को नई ऊर्जा मिलना तय है। इसे ध्यान में रखकर ही पार्टी ने अधिक संख्या में मतदाताओं में पैठ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया और पांच-पांच बूथों पर बड़े नेताओं की चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी।
बागेश्वर उपचुनाव के लेखा जोखा का किया गया मिलान, चुनावी खर्च में भाजपा आगे
बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता लगातार बूथ पर पहुंच रहे हैं। उपचुनाव में लोग बढ़ चढ़कर भागीदारी ले रहे हैं। बता दें कि उपचुनाव के लिए निर्वाचन व्यय लेखा का तीसरे चरण का मिलान किया गया। इसमें भाजपा प्रत्याशी ने सबसे अधिक और उपपा प्रत्याशी ने सबसे कम धनराशि खर्च की है।
बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान जारी, अब तक करीब 10.15 प्रतिशत किए जा चुके हैं वोट
बागेश्वर। बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब तक लगभग 10.15 प्रतिशत मतदान किए जा चुके हैं। वोटिंग के नतीजे आठ सितंबर को आएंगे। पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए मतदाताओं की कतारें लगी हुई हैं। उपचुनाव के लिए अपने मत को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन व 28 सेक्टर में गया बांटा, नौ बजे तक हुआ 10 प्रतिशत मतदान
बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव में मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन, 28 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा। शुरुआती दो घंटे में 10 प्रतिशत मतदान हुआ है।