Home उत्तराखंड G20 Summit In Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान में उत्तराखंड के उत्पादों...

G20 Summit In Delhi: दिल्ली के प्रगति मैदान में उत्तराखंड के उत्पादों का जलवा

12

G20 Summit In Delhi: नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित “जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी“ में उत्तराखंड के उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया। उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।
नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G-20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दिल्ली में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। G-20 समिट के दौरान दिल्ली के प्रगति मैदान में “जी 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी“ लगाई गई है, जिसमें विभिन्न देशों से आए गणमान्य भारत के विभन्न प्रदेशों की संस्कृति और हस्तलिप कला से रूबरू हो सकें। इस दौरान इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड के उत्पादों का भी स्टॉल लगाया गया हैं।
वहीं उत्तराखंड के नोडल अधिकारी उपनिदेशक उद्योग विभाग डॉ. एम एस सजवाण ने बताया कि, “उत्तराखंड के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखंड राज्य के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। यहां ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल की ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।”
साथ ही वाणिज्य मंत्रालय के सचिव ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल का भ्रमण कर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सराहना की। खासकर बिच्छू घास की बनी जैकेट की विशेष रूप से उन्होंने सराहना की।