Udayprabhat
uttrakhandराज्य

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित।
27 जून 2024,
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी, कोटद्वार द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. राहुल गांधी के सदन में नेता प्रतिपक्ष बनने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां राहुल गांधी जिंदाबाद नारों के साथ मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा राहुल गांधी के नेतृत्व में नौजवानों , किसानों, महिलाओं एवं देश की जनता की आवाज संसद में गूंजेगी, नेता प्रतिपक्ष के रूप में आप जनता के मुद्दे सड़क से सदन तक मजबूती से उठाएंगे एवं न्याय की इस लड़ाई को और अधिक मजबूत करेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन और ऐतिहासिक निर्णय, अब दलित, पिछड़ों, किसानों युवाओं व महिलाओं के न्याय युद्ध की लड़ाई को पूरी शिद्दत व ईमानदारी के साथ लड़ेंगे जननायक राहुल गाँधी।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय रावत, महानगर कांग्रेस कमेटी की महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, गणेश नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, हिम्मत सिंह नेगी, धर्मपाल सिंह बिष्ट, विजय माहेश्वरी, सुनील सेमवाल, राकेश शर्मा, पूर्व प्रधान लक्ष्मी नेगी, बृजमोहन बिष्ट, लता, दीपा, ज्योति, दान सिंह रावत, सूरभान सिंह, शूरवीर सिंह खेतवाल, होशियार सिंह बिष्ट, ताजबर सिंह नेगी, उपेन्द्र सिंह, मानशेर सिंह सैनी, देवेंद्र सिंह नेगी, कुलवंत सिंह पुंडीर, राजीव कपूर, राजन चार्ल्स, चंद्रमोहन सिंह रावत, कमल सिंह बिष्ट, जनक भाटिया, सतेंद्र सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह रावत, पंकज चौधरी आदि कांग्रेस जन शामिल थे।

Leave a Comment