Udayprabhat
uttrakhandराज्य

विश्व जैव विविधता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन।

विश्व जैव विविधता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन।

कोटद्वार। पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में यूसर्क विज्ञान चेतना केन्द्र, इको क्लब और एन० एस० एस० के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जैव विविधता दिवस पर वृक्ष वाटिका की सफाई, किचन गार्डन तैयार करके मौसमी सब्जियों की बुवाई के साथ ही गोष्ठी आयोजित करके धरती की जैव विविधता को बचाए रखने में सहभागिता करने का संकल्प लिया गया। विश्व जैव विविधता दिवस गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा एन ० एस० एस० के गढ़वाल मण्डल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि जैव विविधता का तात्पर्य पेड़ – पौधों , जीव – जन्तुओं, सूक्ष्म जीवों और पर्यावरण तथा उनके बीच की अंतः क्रियाओं से निर्मित तंत्र से है। बढ़ते शहरीकरण और औद्योगिकीकरण से वनों की कटाई, वनों में आग लगने, बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन होने से धरती की जैव विविधता प्रभावित होती है। इस वर्ष विश्व जैव विविधता दिवस की थीम योजना का हिस्सा बनें निर्धारित की गयी है। इस अवसर पर विद्यालय के यूसर्क विज्ञान चेतना केन्द्र, इको क्लब और एन० एस० एस० के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर किचन गार्डन में क्यारियां बनाकर उनमें मौसमी सब्जियां बोई गयी। वृक्ष वाटिका में सूखे पत्तों, खरपतवार और पिरुल को एकत्रित करके उसे नष्ट किया गया ताकि वनाग्नि जैंसी घटनाओं से वाटिका के पेड़ पौधे और उसकी जैव विविधता सुरक्षित रह सके। कार्यक्रम में आर्यन चौहान, लोकेश, अंकित पॉथरी, कृष, प्रियांशु , विश्वजीत, सुजल, साहिल, संदेश, पिया, अंजलि, सानिया, राधिका, मनीषा , करिश्मा, आरुषि, यन्त्रिका, रोनिका सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Comment