Udayprabhat
uttrakhand

कोटद्वार जिला कांग्रेस द्वारा, ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर पदयात्रा निकाली।

कोटद्वार। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर कोटद्वार जिला कांग्रेस द्वारा ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की वर्ष गांठ पर पदयात्रा की। सभी कांग्रेसजन जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय मालवीय उद्यान में एकत्रित हुए और भारत जोड़ो- नफरत छोड़ो, राष्ट्रीय एकता जिन्दावाद आदि नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों में पद यात्रा निकाली।
तत्पश्चात् झंडाचौक में सभा के रूप में तब्दील यात्रियों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जनप्रिय नेता राहुल गांधी ने आज ही के दिन कन्याकुमारी से श्रीनगर कश्मीर तक
ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा प्रारम्भ की थी। यात्रा 12 राज्यों 02 केंद्र शासित प्रदेशों, 75 जिलों और 76 लोक सभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा ने लोगों के मन पर अमिट छाप छोड़ी, लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल की भक्ति और धर्म, समुदाय जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे, साथ ही उन्होंने ने असली जनमुद्दो -कमर तोड़ मंहगाई, अभूतपूर्व बेरोजगारी, भाई- चारा, बिभाजन कारी राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा आदि के प्रति जनता को जागरूक किया।
आज की यात्रा में श्रीमती रश्मि पटवाल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुधा असवाल महानगर अध्यक्ष, विमल बिष्ट एवं सुनीता बिष्ट ब्लाॅक अध्यक्ष दुगड्डा, रमेश चन्द्र खंतवाल, गोपाल गुसाईं, बलबीर सिंह रावत उपाध्यक्ष, नीलम रावत प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, महेन्द्र पाल सिंह अध्यक्ष सैनिक संघर्ष समिति, धर्मपाल सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष बुद्धजीवी प्रकोष्ठ, मो0 स्वाले अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शंकर सिंह नेगी पीसीसी सदस्य, प्रवेश रावत प्रदेश सचिव, शशि भूषण शाह जिलाध्यक्ष एनएसयूआई कमल किशोर बिष्ट, विनोद नेगी, सन्दीप सिंह रावत, अमित राज सिंह, अनिल रतूड़ी, अनिल चौधरी, दिनेश चौधरी, देबेन्द्र कुमार नैथन, गुड्डी देवी, सुनीता, राजा आर्य, कृपाल सिंह नेगी, अनिल रतूड़ी, अमित नेगी, मानसी, पूर्वी देवी, हिमांशु आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment