Udayprabhat
uttrakhand

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की।

कोटद्वार। आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर कांग्रेस जन प्रातः जिला कांग्रेस में एकत्रित हुए, झंडाचौक ध्वजारोहण में सम्मिलित हुए। तत्पश्चात कांग्रेस कार्यालय में दोनों विभूतियों स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर एक संगोष्ठी का आयोजित की गई।
आयोजित गोष्ठी में दोनों विभूतियों के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि आज विश्वपटल पर महात्मा गांधी जी के आदर्शों से भारत का नाम लिया जाता है, और उनके अहिंसा परमो धर्म: के सिद्धांत को पूरे विश्व ने आत्मसात किया है।
वहीं भारत रत्न -लाल बहादुर शास्त्री जी के जय जवान-जय किसान के नारे ने देश के आत्मबल को बढ़ाने और प्रगति का मार्ग प्रशस्त प्रशस्त किया। आज दोनों विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
संगोष्ठी में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केशर सिंह चौहान, शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल, प्रेम सिंह पयाल, पार्षद अनिल रावत और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने संगोष्ठी में विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर बलबीर सिंह रावत उपाध्यक्ष कार्यालय प्रशासन, सुधा असवाल महानगर अध्यक्ष, अनिल रावत, नईम अहमद, विपिन डोबरियाल पार्षद, मुहम्मद स्वाले जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महेंद्र पाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ, सतेंद्र सिंह बिष्ट, बिमल बिष्ट ब्लाॅक अध्यक्ष दुगड्डा, बीरेंद्र प्रधान, विनोद प्रधान, नरेंद्र नेगी प्रधान, भारत सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह गुसाईं, विनोद नेगी, सत्यपाल नेगी, धर्मेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाईं, दलीप रावत, चन्द्रशेखर सोडियाल, कृपाल सिंह नेगी, विजय नेगी, राजीव जखमोला, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, मनोज रावत, सलीम अहमद, कासिम हुसैन आदि सेकडों कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Leave a Comment