Udayprabhat
uttrakhand

पेशावर काण्ड के नायक स्व० वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोटद्वार। पेशावर काण्ड के नायक स्व० वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उनके गृह आवास पर वीर वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली जी के बलिदान और देशभक्ति की भावना को याद किया गया। श्री गढ़वाली जी की पुत्र-वधु श्रीमति विमला गढ़वाली ने उनका स्मरण करते हुये हमेशा की तरह पुष्प माला अर्पित उनके अदमय साहस को सराहाया, साथ ही इस अवसर पर रूपेन्द्र सिंह नेगी ने स्व० वीरचन्द्र सिंह गढ़‌वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके पराक्रम और शौर्य को याद किया उन्होंने कहा कि गढ़वाली जी सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने हर गढ़वाली को प्रेरित किया। आजादी की लड़ाई में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़वाली जी के सुपौत्र देशबन्धु गढ़वाली के द्वारा की गई। इस अवसर पर पत्रकार बन्धु, पूर्व उप प्रधान संतोष रावत, पूर्व प्रधान दामोदर सिंह, अनिल नेगी, विनोद कुमार, प्रताप सिंह, गौरव रावत जिला अध्यक्ष आप पार्टी, मनोज रावत, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शिवम भूषण, यूथ अध्यक्ष विधानसभा सुभम रावत, अभिषेक नेगी, राकेश आर्य, ताजवर सिंह रौतेला, संजय गढ़वाली, संदीप सिंह पार्षद विवेक शाह, राकेश बिष्ट आदि शामिल हुए।

Leave a Comment