Udayprabhat
uttrakhand

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत छात्रों को, आभा हैल्थ आईडी कार्ड बनाने की जानकारी दी।

कोटद्वार। पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आभा हैल्थ आईडी कार्ड बनाने के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने छात्र – छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत देश के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्त जानकारियों को डिजिटली प्रबन्धित करने के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा ) बनाये जा रहे हैं। आभा हेल्थ आईडी कार्ड 14 अंकों का एकाउंट नम्बर है जो व्यक्ति को विशिष्ट रूप से देश के डिजिटल हेल्थ केयर में एक भागीदार के रुप में पहचान देता है। देश के सभी स्वास्थ्य प्रदाताओं द्वारा इसे स्वीकार किया जायेगा। यह स्वास्थ्य रिकार्ड को एक खाते से जोड़कर उसे डिजिटाइज करने में सक्षम बनाता है। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को आभा हेल्थ आईडी कार्ड बनाने की जानकारी एक डेमो के माध्यम से प्रदान की गयी। मौके पर ही 60 फीसदी विद्यार्थियों द्वारा अपने आभा हेल्थ आईडी कार्ड बना दिये गये। विद्यालय के शिक्षक सतीश चन्द्र शाह ने सभी छात्र-छात्राओं के आभा सम्बन्धी अभिलेख तैयार किया।

Leave a Comment