Udayprabhat
uttrakhandराज्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

कोटद्वार। नीट एवं नेट पेपर लीक मामलों पर केंद्र सरकार की तरफ से प्रभावी कार्रवाई न किये जाने पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़़ किया जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में तहसील चौक पर एकत्रित हुई जहां पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले को आगे हवाले किया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में हो रहे घोटाले से साबित हो रहा है कि सभी घोटाले केंद्र सरकार की सह पर हो रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार कोई भी नियुक्ति परीक्षा पारदर्शी तरीके से करवाने में असफल रही है। केंद्र सरकार भी पेपर लीक के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने से बच रही है। कहा कि ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं है। प्रर्दशन करने वालों में रंजना रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, सत्येंद्र सिंह बिष्ट, दलीप सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसांई, नईम अहमद, धर्मपाल बिष्ट, सूरज प्रकाश, मो. स्वाले, महावीर सिंह नेगी, विजय नेगी, विनोद नेगी, अंकुर केष्टवाल, कृपाल सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, प्रवेश रावत, मो. अनस, हयात सिंह मेहरा, गब्बर सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह नेगी, सुधा असवाल, राजेंद्र सिंह असवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Comment