बाबू पल्लव गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बिजनौर
बिजनौर के बुखारा सरकारी कलोनी मे जीजीआईसी सरकारी स्कूल नज़ीबाबाद के बाबू पल्लव गुप्ता की बंद कमरे मे लाश पड़ी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से इलाके में तरह तरह की चर्चाएं तेज है ।
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से पता चलता है कि बाबू पल्लव गुप्ता शराब का सेवन ज्यादा करते थे और इनका पूरा परिवार गाज़ियाबाद में रहता है। जिसके चलते जीजीआईसी का बाबू पल्लव गुप्ता अकेले ही सरकारी कलोनी मे रहने को विवश था । बताया जाता है कि पड़ोसियों को बदबू आने पर पड़ोसियों द्वारा ही पुलिस को सूचना दी गई थी जिसके बाद चौकी प्रभारी सुमित राठी मोके पर पहुंचे और लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ।
