Udayprabhat
uttrakhand

लौट रहा मानसून, मौसम विभाग ने ये Update किया जारी

उत्तराखंड में अब मौसम साफ हो गया है। मंगलवार को कहीं भी बारिश नहीं हुई। वहीं मौसम विभाग द्वारा 30 सितंबर तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस माह के अंत तक मानसून के लौटने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि राजस्थानके कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हुई है। उत्तराखंड में मानसून का सामान्य समय 30 सितंबर तक रहता है। इस बार सामान्य समय पर मानसून की विदाई के आसार है।

Leave a Comment