Udayprabhat
देशहेल्थ

खून का सबसे अहम कार्य शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है।

मानव शरीर की संरचना कई अलग-अलग तरह के सेल्स से हुई है, जो मिलकर टिश्यूज और बाद में अंगों और फिर ऑर्गन सिस्टम का निर्माण करते हैं। इन सभी के साथ हमारे शरीर में खून भी मौजूद होता है, जो कई तरह के कार्य करता है। खून सेल्स, प्रोटीन और शुगर का मिश्रण है, जो शरीर की नसों, धमनियों और केशिकाओं से होकर गुजरता है।मानव शरीर में कई तरह के सेल्स टिश्यूज और अंगों से मिलकर तैयार होता है। हमारे शरीर में खून भी होता है जो हमें सेहतमंद बनाने के लिए कई सारे कार्य करता है। खून का सबसे अहम कार्य  शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना होता है। ऐसे में कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर आप खून में ऑक्सीजन सप्लाई बूस्ट (foods to boost oxygen in blood) कर सकते हैं।खून हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करता है।
इसका सबसे अहम कार्य विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है।
ऐसे में कुछ फूड्स हैं, जिनकी मदद से आप खून में ऑक्सीजन सप्लाई बूस्ट कर सकते हैं।

चुकंदर
इस जड़ वाली सब्जी में विटामिन बी9, मैंगनीज, पोटेशियम और आयरन होता है, जो शरीर में नाइट्रेट विकसित करने में मदद करता है। इससे खून में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती ह

अनार
अनार आयरन, कॉपर, जिंक और जरूरी मिनरल्स का एक पावरहाउस है, जो महत्वपूर्ण अंगों और टिश्यूज को ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ावा देने में मदद करता है।
एवोकाडो
एवोकाडो में जरूरी विटामिन और मिनरल, फोलेट और कोलीन होते हैं, जो खून में ऑक्सीजन के अब्जॉर्प्शन को बेहतर बनाने और ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं।

हल्दी
हल्दी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला सबसे आम और लोकप्रिय मसाला है। इसके बिना कई व्यंजन बेस्वाद और बेरंग लगते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही हल्दी नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है, जो ब्लड वेसल्स का विस्तार करती है और अंगों में खून के प्रवाह में सुधार करती है।

पालक
खून हमारे शरीर में कई सारे कार्य करता है, लेकिन इसका सबसे अहम कार्य शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाना है। मानव शरीर के बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए खून में ऑक्सीजन की स्वस्थ मात्रा होना महत्वपूर्ण है। ऐसे में आप कुछ फूड्स को डाइट में शामिल कर खून में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ावा दे सकते हैं।

Leave a Comment