Udayprabhat
उत्तर प्रदेशधर्मराज्य

वृष्टि यज्ञ आरंभ होते ही वर्षा भी प्रारंभ

वृष्टि यज्ञ आरंभ होते ही वर्षा भी प्रारंभ

बिजनौर

सती माता मंदिर झाल- उलेढा के प्रांगण में वर्षा के लिए हवन प्रारंभ किया गया है । कई गांव के लोगों ने मिलकर के इस वृष्टि यज्ञ को प्रारंभ किया है । यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में कुलदीप विद्यार्थी उपस्थित रहे और पुरोहित के रूप में वचन भगत जी एवं कटार भगत जी उपस्थित रहे। कई गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में यह वृष्टि यज्ञ प्रारंभ किया गया। यह वृष्टि यज्ञ आगे सात दिनों तक चलेगा। विदित हो कि जीव परेशान है और प्रकृति बेहाल है, ऐसी स्थिति में अग्निहोत्र के द्वारा परमपिता परमात्मा से वर्षा के लिए प्रार्थना की जा रही है। पहले दिन का वृष्टि यज्ञ शाम 5 बजे से 7 तक बुधवार 19 जून से प्रारंभ हुआ जबकि 25 जून को इस यज्ञ की पूर्णाहुति होगी । यह यज्ञ 2 घंटे तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 तक चलेगा। यज्ञ के उपरांत आचार्य कुलदीप विद्यार्थी ने वृष्टि यज्ञ कैसे होता है, औषधीय कैसे प्रभाव डालकर सैकड़ो किलोमीटर से मानसून को खींचकर लाती है आदि विषयों पर प्रकाश डाला और यज्ञ के महत्व को समझाने का प्रयास किया। काफी संख्या में लोग घी, सामग्री और सूखा गोला (नारियल) लेकर उपस्थित हो रहे हैं। इसके साथ-साथ बहुत सारी औषधियों को चढ़ाया जा रहा है जिन औषधियों का प्रभाव कम से कम 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र तक होगा और परमात्मा की कृपा से वर्ष भी होगी। इस यज्ञ में सत्येंद्र, गौरव, मास्टर सुभाष, वेदपाल, ग्राम प्रधान संजू वर्मा, सुरेश और मुख्य यजमान के रूप में शुभम कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Comment