नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार, 19 नवंबर को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देश की पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया।

एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि।” पीएम मोदी की इस पोस्ट के बाद इंदिरा गांधी की जयंती पर राजनीतिक जगत से भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
डी. के. शिवकुमार ने ‘आयरन लेडी’ बताकर याद किए बड़े फैसले
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘आयरन लेडी’ के रूप में संबोधित किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इंदिरा गांधी का कार्यकाल भारत के राजनीतिक, आर्थिक और संस्थागत विकास के लिहाज से दूरगामी परिणामों वाला रहा है. सीएम शिवकुमार ने विशेष रूप से देश में कृषि उत्पादन को मजबूती देने, आम आदमी तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और भारत के अंतरिक्ष तथा परमाणु कार्यक्रमों को नई दिशा देने में उनके नेतृत्व की सराहना की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में उनका योगदान सदैव सम्मान के साथ याद रखा जाएगा.

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को तत्कालीन इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। वह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। इंदिरा गांधी ने 1966 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। वह 1977 तक इस पद पर रहीं और वर्ष 1980 में दोबारा प्रधानमंत्री बनीं।
