Udayprabhat
uttrakhand

भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का हल्लाबोल, लोकभवन तक निकाला संविधान बचाओ मार्च

Uttarakhand Congressउत्तराखंड कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान से संकलित हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपने के लिए लोक भवन पहुंची है.

देहरादून: उत्तराखंड में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के बाद गुरुवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में लोकभवन तक संविधान बचाओ मार्च निकाला। इस दौरान सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी मार्च में शामिल होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

मार्च से पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकभवन की ओर कूच किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत काफी सक्रिय नजर आए। कांग्रेस ने प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के विरोध में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत जुटाए गए हस्ताक्षरों को राज्यपाल को सौंपने की बात कही।

 

उत्तराखंड की जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी @Kumari_Selja जी, नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी, सह-प्रभारी श्री @INCSurender जी और श्री @ManojYadavINC जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में जनता के बीच पहुंचकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, पहाड़ों से पलायन और प्रदेश के विकास जैसे अहम सवालों पर जवाबदेही तय होनी चाहिए। सत्ता के दावों से जनता की समस्याएं खत्म नहीं होतीं—सरकार को हर सवाल का जवाब देना होगा। हस्ताक्षर अभियान जनता की आवाज को बुलंद करने और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक विरोध का संकल्प है। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
— Uttarakhand Congress (@INCUttarakhand) November 25, 2026

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी ने व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें प्रदेशभर के कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर शामिल हुए।

Leave a Comment