- ऋषिकेश में ही रहेगा टी.एच.डी.सी. मुख्यालय
- घनसाली महाविद्यालय में बिलम्डिंग कंस्ट्रक्शन कि लिए सी.एस.आर फंड से धनराशि देने पर सहमति बनी.
- विस्थापितों को कॉर्पोरेशन के पास उपलब्ध 21 हेक्टेयर जमीन को वापस की जाएगी
देहरादून| टिहरी डैम प्रोजेक्ट(tehri dam Project) से प्रभावित 415 विस्थापित परिवारों ने शनिवार को राज्य पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज(Satpal Maharaj) द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण करने पर आभार किया. विस्थापितों को सबसे बड़ी राहत यह मिली है कि कोर्ट में टी.एच.डी.सी.के किए हुए सारे मुकदमे वापस लिए जाएंगे और कॉर्पोरेशन के पास उपलब्ध 21 हेक्टेयर जमीन को वापस किया जाएगा. लंबे समय से पुनर्वास को लेकर तमाम समस्याओं से जूझ रहे इन परिवारों की परेशानियों का संज्ञान लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह और प्रतापनगर विधायक विजयपाल सिंह पंवार के साथ केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री राजकुमार सिंह के साथ मीटिंग की थी. महाराज ने बताया कि टिहरी बांध के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि विस्थापितों की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.
मीटिंग में तय किया गया कि 2 महीनों के अंदर इन विस्थापित 415 परिवारों की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा. इसके लिए इन परिवारों की जमीन की वैल्युएशन के लिए केंद्रीय ऊर्जा सचिव और राज्य सिंचाई सचिव को निर्देश दिए गए हैं.
ऋषिकेश(Rishikesh में ही रहेगा टी.एच.डी.सी.(THDC) मुख्यालय
मीटिंग में यह भी तय हुआ कि टी.एच.डी.सी. का मुख्यालय ऋषिकेष में ही रहेगा. काफी समय से अटकलें लगाई जा रही थीं कि मु्ख्यालय को शिफ्ट किया जाएगा.
परिवहन सुविधा को देखते हुए प्रतापनगर के बांध प्रभावित इलाकों में 4 बोट और 2 बसें भी अलग से चलाई जाएंगी. घनसाली महाविद्यालय में बिलम्डिंग कंस्ट्रक्शन कि लिए सी.एस.आर फंड से धनराशि देने पर सहमति बनी.
http://udayprabhat.co.in/entertainment-garhwali-series-bhagirath-prayas-promo-released-today-by-cultural-minister-satpal-maharaj/
