Udayprabhat
Uncategorized

होली के अवसर पर जिलाधिकारी ने दी सभी को शुभकामनाएं

देहरादून
जिलाधिकारी देहरादून डाॅ आर राजेश कुमार ने राज्य एवं जनपवासियों को रंगो के पावन पर्व होली शुभकामना देते हुए सभी से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि रंगों के इस त्यौहार होली में सभी चारों ओर प्रेम और सौहार्द बांटते हुए, एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। रंग के इस पर्व पर अनुशासनहीन, अवांछित गतिविधियों में खुद को शामिल ना करें जिससे बाद में स्वयं को या परिवारजनों को शर्मिंदगी का एहसास होफ। होली का त्यौहार असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है,जिस प्रकार से इस त्यौहार में होलिका रूपी बुराई को जलाकर सत्य की विजय का जयघोष होता है, उसी प्रकार से इस होली का दहन में आइए हम सभी अपने भीतर की बुराइयों का भी दहन करें और अपना बेहतरीन व्यक्तित्व विकसित करे

Leave a Comment