कोटद्वार। देर सांय कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नव नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य गणेश गोदियाल अपने गृह क्षेत्र जाते समय पहली बार कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यालय में अल्पकालिक सूचना के बाद पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य चुने जाने एवं प्रथम बार जिला कार्यालय आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वर्तमान डबल इंजिन की सरकार पूरी तरह से असफल हो चुकी है। वर्तमान में महिला सुरक्षा, रोजगार, मंहगाई से जनता त्रस्त है, वहीं युवा विरोधी केंद्र सरकार ने अग्निबीर योजना सैन्य बाहुल्य उत्तराखंड राज्य को बेरोजगार बनाने का कार्य किया है। इसलिये अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनविरोधी भाजपा सरकार को हम सब पूरी शक्ति के साथ सत्ताच्युत करें।
अल्पकालिक स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, विजय नारायन सिंह पूर्व राज्य मन्त्री, डा0 चंद्रमोहन खर्कवाल पूर्व जिलाध्यक्ष, रश्मि पटवाल जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती रंजना रावत पूर्व प्रदेश महामंत्री, सुधा असवाल महानगर अध्यक्ष, प्रवेश रावत पीसीसी सदस्य, अनिल रावत एवं नईम अहमद पार्षद, मो0 स्वाले जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, शंकर सिंह नेगी पीसीसी सदस्य, जितेंद्र भाटिया एवं कृपाल सिंह जिला महामंत्री, अमितराज सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, बिमल बिष्ट दुगड्डा ब्लॉक अध्यक्ष, सन्दीप रावत, अनिल चौधरी जिला सचिव, मो0 इलियास, मो.अनस, राजा आर्य, धीरेंद्र सिंह, बृज मोहन नेगी, नरेंद्र कुमार आदि सम्मिलित रहे।
