Udayprabhat
uttrakhand

सावधान; मैरिज ब्यूरो चलने वाले महिलाएं करती थी बच्चा चोरी, गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार

मैरिज ब्यूरो की आड़ में बच्चा चोरी का गिरोह महिलाएं चला रही थी इस गिरोह की ओर से चुराए गए दो अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है पिरान कलियर से 15 अगस्त को चोरी 5 साल के बच्चे को पुलिस ने संभल से बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया| इसके साथ ही एक अन्य ग्रहों के 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 माह का बच्चा बरामद किया|
आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है एसएसपी अजय सिंह ने रुड़की कोतवाली परिसर में पत्रकार वार्ता में इस मामले का खुलासा किया|
बताया कि 15 अगस्त की रात्रि को कलियर में जिलानी शाह की दरगाह के पास खेलते समय 5 साल का एक बच्चा लापता हो गया था, बच्चे के पिता सलमान पुत्र इदरीश निवासी चांदपुर, बिजनौर ने कल्याण थाने में मुकदमा दर्ज कराया था|
पुलिस टीमें मोबाइल ट्रेसिंग, सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी थी| इस बीच पता चला कि बच्चा चोरी कर मुरादाबाद के संभल ले जाया गया है| पुलिस ने संभल के मानपुर गांव में छापा मारकर झोलाछाप डॉक्टर इकबाल हुसैन के पास से बच्चे को बरामद कर लिया|
एसपी ने बताया कि इकबाल हुसैन ने दो अन्य साथियों अनवर अली पुत्र एकमत अली और कामिल अली पुत्र, कासिम अली निवास ग्राम ठंडा जिला रामपुर के साथ मिलकर बच्चों को कलियर से चुराया था| एसएसपी के अनुसार इकबाल हुसैन ने बताया कि उसकी 15 वर्ष की बेटी है जबकि बेटा नहीं था इसलिए उसने बच्चा चोरी करने का निर्णय लिया पुलिस ने इकबाल और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है|

Leave a Comment