Udayprabhat
उत्तर प्रदेशदेश

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए वाराणसी में जलाई 1001 दीपक| मिशन पूर्ण होने की प्रार्थना की

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती पूरी तरह से चंद्रयान अभियान को समर्पित रही।

श्रद्धालुओं ने हाथों में चंद्रयान-3 की तस्वीर लेकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मिशन पूर्ण होने की प्रार्थना की।
शिव की नगरी में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए काशीवासियों ने उत्तरवाहिनी से गुहार लगाई। सुबह से लेकर शाम तक धार्मिक अनुष्ठान का दौर चलता रहा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में श्रद्धालुओं ने मां गंगा की विशेष आरती उतारी और पूजा-अर्चना करके अभियान की सफलता की कामना की। आरती के दौरान घाट पर 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखा गया।
शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती पूरी तरह से चंद्रयान अभियान को समर्पित रही। श्रद्धालुओं ने हाथों में चंद्रयान-3 की तस्वीर लेकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मिशन पूर्ण होने की प्रार्थना की। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा कि इसरो की ओर से चंद्रयान-3 की लांचिंग के लिए गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित गंगा आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान-3 लिखकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई है। वह जिस लक्ष्य को लेकर चंद्रमा पर गया है, वह पूर्ण हो। इस दौरान आशीष तिवारी, हनुमान यादव समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु आरती में मौजूद रहे।

Leave a Comment