Udayprabhat
दुनिया

ब्रिक्स का बड़ा कुनबा, ईरान सऊदी अरब और अर्जेंटीना समेत 6 देश को किया गया शामिल।

सिरिल रामफोसा ने कहा कि ‘हम एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिसके तहत अर्जेंटीना, मिस्त्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।
ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सम्मेलन के दौरान लिए गए अहम फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान सिरिल रामफोसा ने कहा कि ‘हम एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिसके तहत अर्जेंटीना, मिस्त्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है। इन नए सदस्य देशों का कार्यकाल जनवरी 2024 से प्रभावी होगा।’
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने कहा कि ‘यह सम्मेलन ब्रिक्स की अहमियत, लोगों के लोगों के बीच संबंध, मित्रता और सहयोग बढ़ाने की पुष्टि करता है। जोहानिसबर्ग में दो घोषणाओं को अपनाया गया है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था, वित्तीय और राजनीतिक अहमियत पर ब्रिक्स के संदेशों को प्रदर्शित करती हैं। यह उन साझा मूल्यों और सामान्य हितों को प्रदर्शित करता है जो पांचों ब्रिक्स देशों में सहयोग का आधार हैं।’

Leave a Comment