आज थाना शेरकोट में दर्जनों अपराधों में लिप्त मुंसफ अली उर्फ बाबू पुत्र नियाज अली व उसके पुत्रगण हैदर व रिजवान निवासीगण ग्राम हरेवली थान शेरकोट पुलिसव नियुक्त प्रबंधन अधिकारी तहसील धामपुर द्वारा 59/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त 14 1 के तहत आज 602 बर्ग मीटर में मकान मेंअबैध तरीके से धन अर्जित कर बनाया था जिसकी अनुमानित कीमत 36 लाख 96 हजार नौ सौ पांच रु की कीमत की संपत्ति कुर्क वाकई गई
उल्लेखनीय है कि अभियुक्तगण द्वारा अपने सहअभियुक्तों के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर अपने भौतिक एवं आर्थिक लाभ हेतु अवैध धन अर्जित कर ग्राम हरेवली में अवैध रूप से जमीन कब्जा कर एक मकान का निर्माण कराया था। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार धामपुर तथा शेरकोट थाना प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह मय स्थानीय फोर्स व राजस्व टीम के साथ मौजूद रहे।
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त मौसम अली उर्फ बाबू पुत्र नियाज अली निवासी ग्राम हरेवाली थाना शेरकोट जनपद बिजनौर। मुकदमा अपराध संख्या 231 / 17 धारा 331 अधिनियम थाना स्योहारा जनपद बिजनौर। मुकदमा संख्या 64 / 2019 , धारा 420, 467,468, 447,504 ,506 भादवी थाना शेरकोट जनपद बिजनौर। (नंबर तीन) मुकदमा संख्या। 65 /2019 धारा 406,323,504 ,506 भादवी थाना शेरकोट जनपद बिजनौर, (नंबर चार) मुकदमा संख्या 176/ 20 धारा 420, 467, 468, 471 भादवी थाना शेरकोट जिला बिजनौर, (नंबर पांच) मुकदमा अपराध संख्या 98/ 2022 धारा 406, 506, भादवी थाना शेरकोट जनपद बिजनौर, (नंबर 6) मुकदमा अपराध संख्या 59 / 2023 धारा 2 /3 , गैंगस्टर एक्ट थाना शेरकोट जनपद बिजनौर। इस तरह ही अभियुक्त हैदर अली उर्फ बाबू निवासी ग्राम हरेवली थाना शेरकोट जनपद बिजनौर पर भी छह मुकदमे अलग-अलग धाराओं में शेरकोट थाने में पंजीकृत हैं। अपराधिक इतिहास अभियुक्त रिजवान पुत्र मुन्सफ अली उर्फ बाबू निवासी ग्राम हवेली थाना शेरकोट जनपद बिजनौर। रिजवान पर शेरकोट थाना में अलग-अलग धाराओं में पांच मुकदमे शेरकोट थाना में पंजीकृत हैं। इन तीनों लोगों पर शेरकोट थाना 17 मुकदमे तीनों लोगों पर अलग-अलग धाराओं में पंजीकृत हैं। यह तीनों लोग बहुत ही शातिर किस्म के व्यक्ति हैं। सीधे-साधे लोगों का उल्लू बनाकर उनकी संपत्ति लूटने का कार्य तीनों लोग करते हैं। परंतु इन लोगों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड थाने में देखते हुए आज उनकी संपत्ति धामपुर तहसीलदार एवं शेरकोट थाना प्रभारी के कुशल कार्य पूर्वक तथा योगी सरकार के चलते इनकी संपत्ति जप्त कराई गई है।
