पैनगढ गांव के लोगों को लंबे समय के बाद पुनर्वास के लिए 22 परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में 66 लख रुपए का भुगतान हुआ चमोली (लक्ष्मण सिंह नेगी)तहसील प्रशासन थराली के द्वारा आपदा पीड़ितों को थराली ब्लाक के पैनगढ़ गांव में तहसील प्रशासन के माध्यम से आपदा प्रभावित 22 परिवारों के विस्थापन के लिए प्रथम किस्त के तौर पर 03 लाख प्रति परिवार की दर से 66 लाख के चेक वितरित किए गए। स्थानीय लोग एक लंबे समय से आपदा प्रबंधन विभाग चमोली से पुनर्वास की मांग कर रहे थे सरकार ने एक लंबे इंतजार के बाद लोगों को पुनर्वास के लिए प्रथम किस्त के रूप में धनराशियां आवंटित की है जिससे कि प्रभावित लोग अपने घर बना सकते हैं।
