Udayprabhat
uttrakhand

राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में, राजनीति विज्ञान विभाग एवं मतदाता जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वाधान में महिला समानता दिवस मनाया।

कोटद्वार। डॉ० पितांबर दत्त बर्थवाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में राजनीति विज्ञान विभाग और मतदाता जागरूकता समिति के संयुक्त तत्वाधान में मनाया गया। महिला समानता दिवस महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार के निर्देशानुसार कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना कर की गई। प्रभारी प्राचार्य एमडी कुशवाहा ने कहा कि महिला सम्मान एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। कहा आज के परिवेश में महिलाएं पुरूषों के समान हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर देशहित में कार्य कर रही हैं।

राजनीति विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ० अजीत सिंह द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।
इस मौके पर कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ० संजीव कुमार द्वारा महिला अधिकारों की बात की गई और कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ० पूनम गैरोला ने संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकार की बात की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ० संत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला समानता दिवस एक ऐसा दिन है जिसको महिला सम्मान और महिलाओं के अधिकारों के लिए एक बड़ी विजय के रूप में देखा जाता है। आगे संत ने कहा कि इस दिन 26 अगस्त को महिलाओं के समान अधिकारों की पैरवी करने वाले दिन के रूप में देखा जाता है। महिला समानता दिवस में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भूमिका का निर्वाह किया गया।

Leave a Comment