ND vs PAK Asia Cup 2023 : एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले के लिए मैच सज चुका है। शनिवार को दोपहर ढाई बजे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टॉस के लिए मैदान के बीच नजर आएंगे और इसके बाद तीन बजे से 22 खिलाड़ियों के बीच टक्कर शुरू हो जाएगी।
एशिया कप 2023 में अब तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहला मैच जहां नेपाल को हराकर पाकिस्तान ने अपने नाम किया, वहीं दूसरे मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर दो अंक अर्जित कर लिए हैं। इस बीच अब इंतजार महामुकाबले का किया जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर दो सितंबर यानी शनिवार को श्रीलंका के कैंडी में होने जा रही है। दोनों टीमों ने इसके लिए फुलप्रूफ तैयारी कर ली है और रणनीति बनाने का काम जारी है।
टीम इंडिया को पहले ही श्रीलंका पहुंच चुकी है, वहीं पाकिस्तानी टीम भी अपना पहला मुकाबला मुल्तान में खेलकर श्रीलंका की सरजमीं पर लैंड कर चुकी है। दो सितंबर को जहां एक ओर टीम इंडिया एशिया कप के इस सीजन का पहला मैच खेलेगी, वहीं पाकिस्तानी टीम का ये दूसरा मुकाबला होगा। इस बीच इससे पहले कि मुकाबला शुरू हो, उससे पहले ये जान लीजिए कि पिछले पांच मैचों में जब भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे मैच हुआ है तो कौन सी टीम भारी पड़ी है।
