गढ़वाल। जनपद पौड़ी विकास खंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूूं के ग्राम कोठी में स्वर्गीय दाताराम गोदियाल के मासिक पिंडदान के अवसर पर घर के आंगन में पुण्य आत्मा की स्मृति में मौसमी का समलौण पौधा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी देवी एवं चारों पुत्रों कृष्णबल्लभ गोदियाल, बीरेंद्र दत्त गोदियाल, महीधर गोदियाल, बलदेव गोदियाल व पुत्रवधू श्रीमती पुष्पा देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी एवं पौत्र दीपक गोदियाल, रोविन गोदियाल ने रोपकर पिता का स्मरण किया। इस अवसर पर गांव के गोविन्द राम गोदियाल, देवी प्रसाद, रणबीर सिंह, देवेश्वरी देवी आदि ग्रामीणजन मौजूद रहे।
