टिहरी झील मे आज से लगेगा रोमांच का मेला, देश भर के कई खिलाड़ी पहुंचे
टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक होगा आयोजन, देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी लेंगे भाग, आयोजन में गोवा में होने वाले 37वें ओपन राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्कृष्ट वरिष्ठ वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा टिहरी झील में 14 से 17 सितंबर तक चार दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया जाएगा। टीएचडीसी इंडिया के सौजन्य से होने वाली प्रतियोगिता का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शुभारंभ करेंगे।प्रतियोगिता में कयाकिंग एवं कैनोइंग खेलों में देश के कई प्रांतों के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
