भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी का पहली बार भाजपा कार्यालय पंहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा, सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
