Udayprabhat
uttrakhand

मंजू रावत व डॉ० मंजू कपरवान दिल्ली में वीरांगना सावित्रीबाई फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड 2023 से होंगी सम्माननित।

कोटद्वार। भारतीय दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल की एक बैठक गढ़वाली चौक ध्रुवपुर में हुई, सभा की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष पूरण सिंह रावत ने व संचालन अकादमी के मण्डलीय अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी पुरुष’ ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय दलित साहित्य अकादमी के दिनाँक 10 दिसंबर 2023 को दिल्ली में आयोजित 39 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड से निम्न लोगों को विभन्न सम्मानों से सम्माननित किया जाएगा। यह सम्मान अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर/ डॉ० एस पी सुमनाक्षर व मुख्य अतिथि के हाथों प्रदान किये जायेंगे।
डॉ० मंजू कपरवान, मंजू रावत कोटद्वार, तुलसी आर्य हल्द्वानी व आरती देवी गंगोलीहाट को वीरांगना सावित्रीबाई फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2023 प्रदान किया जाएगा। ई.सी.एल. भारती उत्तरकाशी, आशीष कुमार कोटद्वार, संजय कुमार फौजी, जयप्रकाश कृथवाल श्रीनगर, मंगत राम मठियाल टिहरी को महात्मा ज्योतिबा फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2023 दिया जाएगा। महेश मुरारी पिथौरागढ़, शिवलाल मिश्रा रुद्रप्रयाग, पवित्रा टमटा चमोली, आशा राम, प्रमोद चौधरी, प्रशांत चौधरी पौड़ी को डॉ० आंबेडकर नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2023 से सम्माननित किया जाएगा। जबकि करम राम देहरादून को भगवान बुद्ध नेशनल फेलोशिप अवार्ड – 2023 से सम्माननित किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ० आंबेडकर सहित्यश्री राष्ट्रीय सम्मान -2022 से सम्माननित प्रोफेसर नन्दकिशोर ढोंडियाल ‘अरुण’ ने कहा कि समाज मे सकारात्मक कार्य करने वाले मनीषियों का सम्मान करने से उनमें ऊर्जा का संचार होता है और यह स्वस्थ परम्परा है।
सभा को नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश नैथानी, चक्रधर शर्मा ‘कमलेश’, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरण सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक टूरिस्ट संदेश सुभाष चंद्र नौटियाल व सुरेन्द्र लाल आर्य ‘सर्वोदयी पुरूष’ आदि ने संबोधित किया।
बैठक में डॉ० मनोरमा ढोंडियाल, सुदीप बौंठियाल, मोहित रावत, बीर सिंह, बचन सिंह गुसाईं, नन्दलाल एवं मोहन भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment