जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के चलते कार्यक्रम स्थल भारतीय वानिकी संस्थान(एफआरआई) का निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए समयबद्ध कार्य करने और हर दिन का प्लान बनाते हुए कार्य प्रगति में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित फर्म के अधिकारियों को दिए। वहीं इस दौरान जिलाधिकारी ने इन्वेस्टर समिट में प्रतिभाग करने वाले इण्डिस्ट्रीयल, महानुभवों के आने का रूट देखा और उस रूट को सुगम बनाने के निर्देश दिए जिसके साथ पुलिस विभाग को सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया। डॉ. सोनिका ने कार्यक्रम से समस्त आवागमन रूट को सुगम और सुव्यवस्थित करने के लिए सैक्टरवार अधिकारी नामित करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को दिए.
