मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिए देहरादून के एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 2 किलोग्राम चरस के साथ शांति विहार तिराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि अभियुक्त मनोज सिंह रावत उत्तरकाशी के बड़कोट से चरस लाता था और देहरादून में लोगों को बेचा करता था जिसे देखते हुए अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
