Udayprabhat
राज्य

अटल टलन, कोकसर और रोहतांग पास पर ताजा स्नोफॉल, शिमला में पारा 5.8 डिग्री

पहाड़ों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है. गुरुवार को शिमला सुबह से बादल छाए हैं. मंडी में हल्की बारिश हुई है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है. मनाली के पास अटल टनल के दोनों छोरों पर हल्की बर्फबारी हुई है. इसी तरह लाहौल के कोकसर और रोहतांग पास में ताजा हिमपात हुआ है.
कोकसर में हल्के फाहे गिरे हैं. शिमला के श्रीराईकोटि मंदिर के आसपास भी हल्की और ताजा बर्फ गिरी है. कुल्लू के जलोड़ी जोत में भी बर्फ गिरी है. हिमाचल प्रदेश में गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में मौसम ने करवट ली है.
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, 1 दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा. उधर, मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों को संवदेनशील इलाकों की ओर न जाने की हिदायत दी है.
पहाड़ों में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है. गुरुवार को शिमला सुबह से बादल छाए हैं. मंडी में हल्की बारिश हुई है.
सूबे के ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, सुंदरनगर में 24.2, भुंतर में 23.0, नाहन-सोलन में 22.0, कांगड़ा में 21.3, चंबा में 20.5, धर्मशाला में 19.5, शिमला में 17.5, मनाली में 16.0, मंडी में 14.8 और कल्पा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है. हिमाचल में इस साल नवंबर में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.
बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने शिमला शहर को 5 सेक्टर में बांटा है. हर एक सेक्टर में एसडीएम लेवल के अधिकारी को तैनात किया गया है. हॉस्पिटल की ओर जाने वाले मार्गों को बहाल करना प्राथमिकता रहेगा.
जल शक्ति, लोक निर्माण, विद्युत और अन्य विभागों के साथ डीसी शिमला ने बैठक की है. इसके अलावा, जिला शिमला के अंतर्गत आने वाले दूर दराज के क्षेत्र को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ जल्द से जल्द मार्गों को बहाल करने के लिए भी मशीनरी को तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Comment