Udayprabhat
uttrakhand

देश भर में लगभग 19 करोड़ की साइबर ठगी मामले मे राजस्थान से पहली गिरफ्तारी!

टेलीग्राम एप पर फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाईन जॉब से लाभ कमाने के नाम पर रेटिंग करने आदि सम्बन्धी टास्क देकर एक व्यक्ति से 14,00,000 रुपए की धोखाधड़ी करने वाले शातिर अभियुक्त को उत्तराखंड पुलिस की साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून टीम ने जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूरे भारत में 33 साइबर शिकायतें दर्ज हैं। जिसमें लगभग 19 करोड़ की धनराशि की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश मे आया है।

Leave a Comment