Udayprabhat
uttrakhand

श्री वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समपन्न।

कोटद्वार। गोपाल गौलोक धाम निकट शनि मन्दिर में गौ सेवा चारा आदि की व्यवस्था तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम किये गये। जिसके बाद नजीबाबाद रोड़ स्थित एक रिजार्ट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के लिये सलाद सज्जा प्रतियोगिता, मेहन्दी प्रतियोगिता, म्यूजिक चियर, बच्चों की प्रतियोगिता नीबू रेस, म्यूजिकल चेयर, बैलून गेम तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें महिला सभा की संरक्षिका बीना मित्तल, अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल, सचिव स्नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनाक्षी अग्रवाल, युवा सभा के अध्यक्ष मनोज कंसल, सचिव सुमित सिंघल एवं उनकी टीम के सहयोग से किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में ,स्नेहा गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, सिद्धि अग्रवाल, सलाद सज्जा में प्रिया मित्तल, स्वेता, आराधना, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर में विभूति बिंदल, अदिति सिंघल, निधि अग्रवाल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में परिधि गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल। बच्चों की म्यूजिकल चेयर में सिद्धि, अरिधि गोयल, राघव अग्रवाल। स्पून रेस में कव्यांस, देव अग्रवाल, मानवी बंसल। बेलून प्रतियोगिता में अंश गुप्ता , अवनी अग्रवाल, राघव अग्रवाल। सभी क्रमश; प्रथम, द्वितीय, त्रित्य स्थान प्राप्त हुए। सायं 3.30 बजे दूसरी पाली के कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना से, मुख्य अतिथि खंडूड़ी महिला अध्यक्ष अंजली अग्रवाल एवं सुशील गर्ग द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत के साथ किया गया। इसके बाद विरिष्ठ वैश्य बुजर्गों महिलाओं का सम्मान माननीय ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा , वरिष्ठ बुजुर्ग पुरुष अग्रवंसियो का सम्मान सुमन कोटनाला के द्वारा कराया गया, विगत वर्षों की भांति मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान श्विपिन केंथोला, बिरेंद्र रावत द्वारा किया गया। तत्पश्चात श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुबोध गर्ग द्वारा अपने उद्बोधन में समस्त अग्र बंधुओ से मिलकर काम करने का आह्वाहन किया और साथ ही यह घोषणा की कि कोटद्वार वैश्य अग्रवाल सभा, समाज के निर्धन और कमजोर वर्ग के वे लोग जो धन के अभाव में उच्च शिक्षा नही ले पा रहे है, वैश्य अग्रवाल सभा जल्द ही ऐसे लोगों के लिए एक कोष का निर्माण कर उनकी सहायता को तत्पर रहेगा।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 4 महान विभूतियों को अंग वस्त्र उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया, जिसमें गब्बर सिंह सिलकारा उत्तरकाशी में सुरंग में फसें श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने पर, जसपाल सिंह रावत को गौ सेवा में, राम प्रकाश शर्मा जी को सामाजिक सेवा में, दलजीत सिंह को रक्त दान में सेवा हेतु, कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, सामाजिक कार्यों के पदचिन्हों पर चलने के आह्वाहन के साथ किया गया एवं तत्पश्चात कार्य क्रम संयोजक प्रदीप अग्रवाल द्वारा बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया और कार्य क्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में वैश्य समाज द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की और युवा पीढ़ी को स्वच्छता की और ध्यानाकर्षण के साथ ही यातायात की नियमो का पालन करने, हेलमेट पहन कर जन हानि बचाने का संकल्प दिलाया। इसके बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन केंथोला, जिलाध्यक्ष भाजपा बिरेंद्र रावत, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला द्वारा वैश्य अग्रवाल बंधुओं द्वारा धार्मिक , सामाजिक, राजनैतिक, विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अदम्य एवं अदभुद कार्यों को सराहा।
कार्यक्रम के अंत में सह भोज के साथ फ्यूजन ग्रुप के साथ म्यूजिकल पुराने गानों के साथ शानदार प्रस्तुति कर सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव गोयल ने दी। श्री वैश्य अग्रवाल सभा, अध्यक्ष सुबोध गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री
नरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सी.ए. अवधेश अग्रवाल, वाई.पी. गिलरा, महिला सभा से संरक्षिका उषा अग्रवाल, अध्यक्ष अंजली अग्रवाल, सचिव स्नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनाक्षी अग्रवाल, आरती गोयल, सीमा गर्ग, संगीता अग्रवाल, पूर्ति अग्रवाल, विभूति,प्रीति, निशा ज्योति, स्वेता मनन, सोनिया, रीता, सपना अग्रवाल, मीनू , शमा, के साथ-साथ, युवा सभा के अध्यक्ष मनोज कंसल, सचिव सुमित सिंघल, हिमांशु, नीरज गुप्ता, उदित, जीवन जैन, अजीत कुमार, सह प्रभारी संजय मित्तल एवं प्रदीप अग्रवाल, मोहित गर्ग, कैलाश चन्द्र, आंचल कुमार, धनेश अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, गोपाल बंसल, अमिताभ अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, राहुल अग्रवाल, राकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment