सामाजिक संस्था गोल्डन लायंस नवश्क्ति हल्दौर के तत्वावधान में विकलांग दिवस के अंतर्गत नगर के प्राथमिक स्कूल में क्लब मेंबर्स द्वारा व्हील चेयर का वितरण किया गया और बच्चों को गर्म कपड़े और खाने का समान दिया गया। महिला सम्मान के अंतर्गत स्ट्रांग महिला सम्मान समाज सेवी ममता रस्तोगी को दिया गया । वहीं विद्यालय के मासूम छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इस अवसर पर आँखों और दांतों के डाक्टर योगेश कुमार और योगेश चौहान को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा बबीता मारवाड़ी, सचिव ईशा मारवाड़ी , कोषाध्यक्ष सोमाली अग्रवाल, क्लब की सदस्या रेखा मारवाड़ी, स्वाति रस्तोगी, पवन ठाकुर, रीना रस्तोगी, प्रिया रस्तोगी, कविता चौहान , शिवि रस्तोगी, सरिता शर्मा, कंचन रस्तोगी कमेटी चेयर पर्सन शिखा रस्तोगी और दीपमाला सम्मिलित रहे।
previous post
