देहरादून। देहरादून यूं तो अपने आप में खास शहर है। यहां की नेचुरल खूबसूरती और मौसम कुछ ऐसा है कि यह हर किसी को भाते हैं। यही वजह भी है कि जो एक बार इस शहर में आता है वो बस इसका ही होकर रह जाता है।




खैर, इन दिनों दून शहर इंस्टा, एफबी और यूटयूब की दुनिया में भी जमकर छाया हुआ है। दरअसल, एमडीडीए ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर शहर में तमाम जगह जो सौन्दर्यकरण के कार्य किये हैं उसकी वजह से शहर युवाओं के बीच रील्स, शार्ट वीडियोज को लेकर खूब हिट हो रहा है
