Udayprabhat
Breaking Newsउत्तर प्रदेशक्राइम

BREAKING NEWS: पत्नी ने चाय बनाने में देरी की तो पत‍ि ने न‍िकाली तलवार, फिर …

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले से क्रूरता की सारी हदें पार कर देने की घटना सामने आई है, जहां एक पति इतना बड़ा हैवान निकला कि उसने अपनी ही पत्नी का सिर तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पत्नी का कसूर इतना था कि बस उसने सुबह की चाय बनाने में थोड़ी सी देर कर दी थी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।बता दें कि, घटना गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव फलजगढ़ की है, जहां मंगलवार सुबह हैवान पति धर्मवीर ने अपनी पत्नी सुंदरी (50) की तलवार से गर्दन काट कर हत्या कर दी। मृतक महिला की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी महिला को बचाने के लिए पहुंचे, तो आरोपी उनपर भी हमला करने लगा। इसी दौरान पुलिस को कॉल कर बुलाया और आरोपी को किसी तरह पकड़ लिया गया। गनीमत रही कि पड़ोसियों को चोट नहीं आई।बताते चलें कि, आरोपी धर्मवीर पत्नी सुंदरी और 6 बच्चों के साथ रहता था। सब्जी बेचकर गुजर-बसर करता था। लेकिन अब पूरा परिवार तबाह हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह आरोपी ने पत्नी से चाय बनाने के लिए बोला, लेकिन सुंदरी को कुछ काम करने की वजह से चाय बनाने में देरी हो गई।इसी बात पर आरोपी विवाद करने लगा और मारपीट पर उतर आया। कुछ देर बाद उसने तलवार निकाली और मारने के लिए दौड़ा। मासूम बच्चे मां की चीख सुनकर बचाने दौड़े, तो उनके साथ भी मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने पत्नी की गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

Leave a Comment