Udayprabhat
uttrakhand

फायर सर्विस बडकोट की टीम ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल पुरोला में छात्र/छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

दिनांक 20.12.2023 को फायर स्टेशन बडकोट की टीम द्वारा स्टेशन प्रभारी सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल पुरोला में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव सम्बन्धी जनजागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र/छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरुक किया गया, फायर टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं को कैसे कम कर सकते हैं अथवा कैसे बचाव कर सकते हैं के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान टीम द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं उपयोग की विधि के बारे में बताते हुये फायर उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Leave a Comment