Udayprabhat
uttrakhand

कोविड के नए वेरियेंट जेएन.1 को लेकर उत्तराखंड में व्यवस्थाएं दुरुस्त : डॉ. पंकज सिंह

केरल में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का मरीज मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए प्रदेश के तमाम जिलों को स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के तमाम अस्पतालों में मेडिकल सुविधाएं चुस्त दुरुस्त हो इसके लिए स्टेट नोडल अधिकारी डॉक्टर पंकज सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि कोविड का नया वेरियेंट मिलने के बाद उत्तराखंड में जरूर एडवाइजरी जारी की गई है लेकिन यह कोई हाई रिस्क नहीं है और ना ही अभी तक प्रदेश में इस तरह का कोई भी मामला सामने आया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये बात जरूर है कि एडवाइजरी जारी होने के बाद प्रदेश के तमाम अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त हो इसके लिए निगरानी की जा रही है और अगर कोई केस आता है तो समय पर उचित उपचार मिल सके यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Comment