देहरादून के घंटाघर के आस पास के इलाकों में इस साल की शुरूआत से मोबाईल चोरी की कई घटनाऐं सामने आ रही है। देहरादून पुलिस भी इन मोबाईल चोरों को पकड़ने के लिये कोई भी नया तरीका नहीं अपना रही है। जहां पूरा देश इस वक्त राममय हुआ है, वहीं ऐसी ही भव्य तैयारी उत्तराखण्ड की धामी सरकार नें भी की है, सरकार नें देहरादून के कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन और भक्ति भरे संगीत चलाकर जनता को भी पूरी तरह से राम रस में डूबा दिया है। लेकिन, इसी का फायदा देहरादून में कुछ बदमाशों नें उठाया है, जहां लोग शाम के समय घंटाघर पर राम भजनों का आनंद लेकर झूम रहे है, वहीं मौका देखकर मोबाईल चोरी करने वाले गैंग और उससे जुड़े लोग मौके का फायदा उठाकर कई लोगो के मोबाईल चुरा रहे है, जिसका अंदाजा उन राम भक्तों को नहीं हो पा रहा है जो भक्ति में डूबे श्रीराम प्रभु के भजन सुन रहे है। पुलिस में मोबाईल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस सिर्फ खानापूर्ति का कार्य कर रही है, न कि उस क्षेत्र में जहां भजन कार्यक्रम हो रहे है वहां इतनी गश्त लगा रही है और न ही उस क्षेत्र में देहरादून पुलिस अपनी पैनी नज़र बनाए है। बीती रात 17 जनवरी को ही एक युवती का मोबाईल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मौके का फायदा उठाकर उनका मोबाईल फोन चोरी कर लिया गया, इसी तरह रोजाना कई मोबाईल चोरी की घटनाऐं देहरादून से सामने आ रही है। तो आप भी भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहे।
