Udayprabhat
uttrakhand

आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत सीओ सिटी पहुंची थाना श्यामपुर

आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को परखने और योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीओ सिटी जूही मनराल आज थाना श्यामपुर पहुंची।

थाना कार्यालय में समस्त सैक्टर पुलिस अधिकारी, चौकी प्रभारी एवं उपनिरीक्षक गण गोष्ठी लेते हुए उन्हें सम्बन्धित आदेश निर्देश बताने के साथ ही आवंटित सैक्टर के सही प्रकार से निरीक्षण, संवेदनशील व अति संवेदनशील सेक्टर का चुनाव करने, मतदान केन्द्र की रिपोर्ट प्रेषित करने तथा क्षेत्र की गतिविधियों का आकलन कर उच्चाधिकारी को बताने के निर्देश दिए।

प्रभारी चौकी/उ0नि0 गण के स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सत्यापन अभियान चलाने के साथ-साथ असमाजिक तत्वों के खिलाफ बिना किसी लापरवाही के गैगस्टर, गुण्डा, 110 जी के तहत कार्यवाही करें। उक्त गोष्ठी के उपरांत सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित करते हुए सीओ सिटी द्वारा उन्हें आगामी शरदीय कांवड मेला व शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने हेतू अपील की गई।

Leave a Comment