किरतपुर में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
निशांत गिरी
किरतपुर
गुरुवार को नगर के मोहल्ला बुड्ढी में स्थित एक धर्मशाला में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु आउटरीच हेल्थ कैंप नागरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉक्टर अपराजिता चौधरी के नेतृत्व में एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप मे आये 170 मरीजों को निशुल्क परामर्श देते हुए विभिन्न बीमारी जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर,बुखार अन्य बीमारियो की निशुल्क जांच की गई। कैंप में आये मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। कैंप में मुख्य रूप से रीना चौधरी, रश्मि राजपूत,विशाल वर्मा, मोहम्मद जुनेद,अमित कुमार,विकास कुमार,तरुणा रानी, माला देवी आदि स्टाफ का सहयोग रहा।
