Udayprabhat
उत्तर प्रदेशराज्य

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित

बिजनौर

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शाम कलेक्ट्रेट सभागार में स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट (एस.पी.सी) के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक सहित प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि स्टूडेंट्स पुलिस कैडेट योजना के तहत छात्र-छात्राओं को नजदीकी थानों का रोस्टर बनाकर विजिट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों में शिकायत पेटी अनिवार्य रूप से रखें तथा इंडोर क्लासेस भी रेगुलर बेसिस पर संचालित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को यह भी निर्देश दिए कि कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर उनसे प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के तहत जनपद के तहसील कार्यालयों एवं पुलिस थानों का भी निरीक्षण कराये ताकि उन्हें भी शासन एवं प्रशासन द्वारा संचालित योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव, पुलिस विभाग तथा विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment