अध्यक्ष रीतूराज ने फहराया तिरंगा
जलीलपुर
भारतीय माटी कला उद्योग ग्राम जलीलपुर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ध्वज रीतू राज अध्यक्ष श्री कृष्णा इंटर कॉलेज जलीलपुर के द्वारा फहराया गया। इस मौके पर फेक्ट्री संचालक पूर्व प्रधान, गजेन्द्र सिंह, मदन सिंह प्रजापति, अशोक कुमार चौहान, नेमपाल सिंह प्रजापति के साथ कपिल कुमार,अनुज कुमार प्रजापति, वीरभान, जीतेन्द्र, मुकेश, सोविन्द्र आदि मौजूद रहे । मोके पर सभी कर्मचारियो को प्रसाद वितरण किया गया। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अपनी अपनी कला का भी प्रदर्शन किया ।
