भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने धामी सरकार के तीन साल के कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक
देहरादून: धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा प्रदेश भर में शिविर व जन-जागरूकता अभियान के जरिए लोगों के बीच पहुंचने का अभियान शुरू करने जा रही है। जिसकी जानकारी देने के लिए विकासनगर के पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार की अगुवाई में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पुष्कर सिंह धामी सरकार के तीन साल पूरे होने पर इस कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। बताया कि धामी सरकार में इन तीन साल के कार्यकाल में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है, साथ ही धामी सरकार ने यूसीसी, लैंड जिहाद और नकल विरोधी कानून लागू किया है। साथ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न माध्यमों से हजारों की संख्या में नौकरी देने का काम किया है। जिसको लेकर आगामी 23 मार्च से विभिन्न शिवरों के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
