Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनिया

न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 3-1 से टी20 सीरीज पर कब्जा

New Zealand beat West Indies: न्यूजीलैंड ने डुनेडिन में खेले गए पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज की शुरुआत भले ही कैरेबियाई टीम ने जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद की वापसी ने कीवी टीम को जीत का स्वाद चखा दिया। चौथा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 140 रन पर सिमट गई। कप्तान शाई होप (11) और एलिक अथानास (1) जल्दी लौट गए। इसके बाद रोस्टन चेज़ (38), जेसन होल्डर (20) और रोमारियो शेफर्ड (36) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन कीवी गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार शुरुआत की। टिम रॉबिन्सन (45) और डेवोन कॉनवे (47 नाबाद) ने 69 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। रचिन रवींद्र 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्क चैपमैन ने 21 रन बनाते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज 3-1 से अपने नाम की और घरेलू सरजमीं पर एक और यादगार प्रदर्शन दर्ज किया।

Leave a Comment