देहरादून। दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए देहरादून पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान जारी है। इसी क्रम में 13 नवंबर को थाना सेलाकुई पुलिस ने पीएसी बल के साथ कस्बा सेलाकुई, पीठ वाली गली, निगम रोड, बायाखाला और जमनपुर सहित प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और बिना घबराए सतर्क रहने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों, अपुष्ट समाचारों और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट से दूर रहने की सलाह दी।
