दुबई से वांछित गैंगस्टर जगदीश पुनेठा प्रत्यर्पित, करोड़ों की धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी को उत्तराखण्ड पुलिस-सीबीसीआईडी की बड़ी कार्रवाई में पकड़ा गया.
देहरादून/पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी को बड़ी सफलता मिली है। करोड़ों की धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित लंबे समय से फरार जगदीश पुनेठा को दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया। आरोपी के विरुद्ध निवेश के नाम पर फर्जी योजनाएँ चलाकर ₹15 करोड़ से अधिक की ठगी और ₹2.22 करोड़ की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।
अभियुक्त के खिलाफ पिथौरागढ़ और जाजरदेवल थानों में कई मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद NCB अबू धाबी की मदद से आरोपी को वहां गिरफ्तार किया गया।

उत्तराखण्ड पुलिस की टीम—एएसपी सीबीसीआईडी मनोज कुमार ठाकुर, प्रभारी निरीक्षक पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी और निरीक्षक एएनटीएफ सतीश शर्मा—दुें 10 नवम्बर को दुबई रवाना हुई। टीम ने 13 नवम्बर को आरोपी को भारतीय अभिरक्षा में लेकर देश वापस लाया। पुनेठा को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त पर 2021 से 2023 के बीच दर्ज FIR 239/2021, 109/2021, 36/2021 और 11/2023 में गंभीर आरोप शामिल हैं, जिनमें 420, 406, 506 भादवि, यूपीआईडी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की धाराएँ सम्मिलित हैं।
