जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला नगर चौक तक गोदियाल और हरक सिंह का स्वागत
डोईवाला: जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला नगर चौक तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणेश गोदियाल और निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीत रावत, यशपाल आर्य, तिलक राज बेहड़ और काजी निजामुद्दीन का भी एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 2027 के चुनाव में जनता परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, संघर्ष और सेवा की नीति पर आगे बढ़ रही है और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही विजय का मार्ग प्रशस्त करेगा।
निर्वाचन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा शासन में जनता को वादों के बजाय निराशा मिली है। प्रदेश अब जवाबदेह और संवेदनशील नेतृत्व की मांग कर रहा है, जिसे कांग्रेस ही पूरा कर सकती है। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला में कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन ने बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत दे दिया है।
जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि संगठन खूष से लेकर जिला स्तर तक तालमेल और मजबूती के साथ चुनाधी तैयारी में लगा है। स्वागत करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा, जयेंद्र रमोला, ताजेंद्र सिंह, सागर मनवाल, मनोज नौटियाल, उमेद बोर, रणजीत सिंह, मुकेश प्रसाद, अमित सैनी, सुनीता बंसल, मंजू राज, अफसाना, रेखा कांडपाल, रश्मि देवराड़ी आदि मौजूद थे।
पांच पांडव भाजपा रूपी कौरवों की सेना को 2027 में धूल चटाएंगे : रावत

कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल से 2027 के रण में अनुभवी टीम उतरी
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हाईकमान ने जिन नेताओं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कैंपेन कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को जिम्मेदारी सौंपी है। यह पाँच पांडव भाजपा रुपी कौरवों की सेना को 2027 में धूल चटा देंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांतीस में संगठनात्यक फेरबदल से 2027 के राण में अनुभवों टीम उतरी है। केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड कांग्रेस को 2027 के चुनावी रण के लिए नई दिता और नई ऊर्जा देने वाली अनुभवी टीम मैदान में उतारी है। भाजपा उत्तराखंड को खंड-खंड करने की साजिश में जुटी है। उन्होंने कहा कि कभी कुमाऊं बनाम गढ़वाल, कभी मैदानी पहाड़ी, कभी ठाकुर ब्राह्मण तो कभी एक क्षेत्र को दूसरे से लड़ाने ने की कोसित। लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अब सतर्क है और इस विभाजनकारी राजनीति के ट्रैप में नहीं फंसेगा।
अब वक्त आलोचना नहीं, योगदान का प्रीतम सिंह

चुनाव कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन में हुआ यह बड़ा फेरबदल प्रदेश में नई ऊर्जा, एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। यह परिवर्तन सिर्फ चेहरे का नहीं, बल्कि परिप सोच और दिशा का बदलाव है। 27 जिलों के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों सहित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ और सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि अब वक्त आलोचना नहीं, योगदान का हैं।
भाजपा की ‘तोड़ो उत्तराखंड’ नीति का जवाब कांग्रेस का ‘जोड़ो उत्तराखंड’ : हरक

चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की ‘तोड़ो उत्तराखंड’ नीति का जवाब कांग्रेस ‘जोड़ो उत्तराखंड’ के संकल्प से देगी। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह नेतृत्व के निर्णय पर पूरा विश्वास रखें क्योंकि यही टीम उत्तराखंड को नई दिशा देगी।
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व की भाँति बनी कांग्रेस की चुनाव समिति का नतीजों पर नहीं पड़ेगा असर
कहा- चर्चा आम है कि उनके वयोवृद्ध नेता को सन्यास के संकेत दे दिये है.
